तारानगर: नगर निकाय आम चुनाव-2026 में चूरू जिले के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, तारानगर में 81.45% और साहवा में 86.58% मतदान
साहवा नगरपालिका में कुल मतदाताओं में से 19451 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 86.58% मतदान किया, इसी के साथ ही तारानगर नगरपालिका के कुल मतदाताओं में से 23697 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर 81.45% मतदान किया है। मतदान के दौरान जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के प्रति मतदाताओं की जागरूकता और उत्साह के प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिले।