कोरबा: कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चों के स्वस्थ जीवन की ओर कदम, हुआ विशेष आयोजन
Korba, Korba | Sep 10, 2026 कोरबा में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका स्थित चिकित्सालय में हुआ।