लखीसराय: पुरानी बाज़ार में पुलिस का विशेष जाँच अभियान, एक अपराधी गिरफ्तार, 1 देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद
जिले के पुरानी बाजार में सोमवार मंगलवार की देर रात लगभग 12 बजे विशेष जांच अभियान चलाया गया।जहां एक व्यक्ति को कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा।