लखीसराय: नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान में सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर की नारेबाजी
शहर के नया बाजार के आर हाई स्कूल मैदान परिसर में मंगलवार की पूर्वाह्न 9:00 बजे नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों ने वेतन में बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। सफाई कर्मियों के द्वारा बताया गया कि जब तक वेतन में बढ़ोतरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा।