खिजरसराय: केहुडी में जन्माष्टमी पर अतरी विधायक ने ग्रामीणों संग ठाकुरबाड़ी में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया
खिजरसराय प्राखंड के केहुडी स्थित ठाकुरबाड़ी में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अतरी विधायक रोमित कुमार ने ग्रामीणों संग भगवान श्री कृष्ण का दर्शन कर क्षेत्र की मंगल कामना की। इसके उपरांत ग्रामीणों को बधाई देते हुए उनसे जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई। ग्रामीण अमितगुंजनख के साथ जदयू नेता कृष्ण मुरारी प्रसाद, धनंजय शर्मा, मुरारी शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।