शिक्षक दिवस पर बीडीओ पूजा गहलौत ने शिक्षकों को किया सम्मानित
खिजरसराय। शिक्षक दिवस के अवसर पर खिजरसराय प्रखंड की बीडीओ पूजा गहलौत ने एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ पूजा गहलौत ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल बच्चों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों की भूमिका अहम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बीडीओ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Khizirsarai, Gaya | Sep 5, 2026