ससुराल आए युवक को बांधकर पीटा #palinews #crimenews #thief
पाली में ससुराल जा रहे युवक और उसके रिश्तेदार को गांव वालों ने चोर समझकर पकड़ लिया। दोनों को खिड़की से बांधकर रातभर पीटा। दोनों हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि दोनों चोर नहीं हैं। एक युवक गांव का दामाद है। वह अपने रिश्तेदार के साथ ससुराल आया था।