कोटकासिम: कोटकासिम में आपसी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रेफर, दो आरोपी किए गए डिटेन
Kotkasim, Alwar | Aug 21, 2026 कोटकासिम में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने पीड़ित पर चाकू से गर्दन कमर और पेट में ताबड़तोड़ वार किए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। दो आरोपियों को डिटेन किया गया है।