सवायजपुर: पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर भागे जिला बदर अपराधी को पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिलाबदर अपराधी को पुलिस से हाथापाई कर छुड़ाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और फरार जिलाबदर को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जिलाधिकारी ने 28 फरवरी को अपराधी को जिलाबदर किया था लेकिन वह मंगलवार को कस्बे में मौजूद था। पुलिसकर्मी पकड़ने गए तो हाथापाई कर भाग गया।