सवायजपुर: पचदेवरा पुलिस ने युवक को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज
लोकसभा चुनाव को लेकर पचदेवरा थाना पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र के उदयपुर मोड़ से एक युवक को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।