सवायजपुर: पाली क्षेत्र में नहीं थम रही प्रतिबंधित सीप की तस्करी, पुलिस ने गर्रा नदी किनारे से पकड़ी 14 कुंटल प्रतिबंधित सीप
पाली थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित सीप की तस्करी नहीं रुक पा रही है। पुलिस ने क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास गर्रा नदी किनारे से 28 बोरी प्रतिबंधित सीप पकडी है, जिसका बजन 14 कुंटल है। प्रतिबंधित सीप की तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।