विदिशा: कोतवाली पुलिस ने अनुपम मेगा सिटी के मकान से करीब एक लाख रुपये की अवैध शराब ज़ब्त की, कार्रवाई देर रात तक चली
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनुपम मेघा सिटी के एक मकान से अवैध रूप से रखी गई शराब की खेप को जप्त किया है। रात 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। मकान में ताला लगा हुआ था, सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। जहां बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, बड़ा फ्रीजर भी बरामद किया है। फिलहाल देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।