सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने 19.75 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मादक पदार्थ सप्लायर को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को मादक पदार्थ रखने, बेचने एवं तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने तथा मादक पदार्थों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन बरामदगी के मामले में एक मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 22.08.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की पुलिस टीम द्वारा चिराग पुत्र रामानंद, निवासी हालू मोहल्ला, भिवानी को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 19.75 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इस संबंध में आरोपी चिराग के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी चिराग ने पुलिस को बताया था कि वह उक्त मादक पदार्थ अरुण नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ सप्लायर की तलाश शुरू की गई।
आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.09.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के एसआई बलजीत कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ सप्लायर को टोल प्लाजा, किला जफरगढ़, जिला जींद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अरुण उर्फ मोटा उर्फ साहिल पुत्र मदनलाल, निवासी इंदिरा कॉलोनी, रोहतक के रूप में हुई है।*
पुलिस द्वारा आरोपी अरुण से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने मादक पदार्थ हेरोइन 40,000 रुपये में आरोपी चिराग को बेचने के लिए दिया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी अरुण को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।