रेबीज मुक्त भारत के संकल्प को लेकर जागरूकता अभियान
एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन 14 वर्षों से चला रही ‘मिशन रेबीज फ्री इंडिया’ मुहिम
भिवानी, 27 सितंबर। रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से स्थानीय रविदास धर्मशाला में विश्व रेबीज दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को रेबीज से बचाव, पशुओं के टीकाकरण तथा जागरूकता के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री घनश्याम दास सराफ तथा भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक रहे। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स, राजेश तलवार, विजय सिंहमार, रिंकू नूर ज्वेलर्स, डॉ. अंचल, डॉ. कृष्ण, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष हनुमत, प्रदीप गोयल, विकास काटपालिया तथा डॉ. सुखबीर दुहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था के राष्ट्रीय प्रधान एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने बताया कि एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन पिछले 14 वर्षों से ‘मिशन रेबीज फ्री इंडिया’ अभियान के माध्यम से पशु सुरक्षा और रेबीज से बचाव को लेकर कार्य कर रही है। संस्था की ओर से हर वर्ष लोगों को जागरूक करने के साथ पशुओं के टीकाकरण सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव तथा 25 वर्ष के सुशासन के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक विभिन्न समाजहित के कार्यों और सेवा कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में विश्व रेबीज दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. योगेश ढिकाव, आशु वाल्मीकि, कपिल हिंदुस्तानी, हितेश चावरिया, वंश चौहान, देवराज बिडलान, प्रवीण बिडलान, श्यामलाल चरण, निखिल तंवर, दयानंद ढिकाव, डॉ. राजकुमार बबली, सुंदर पाल बडेसरा, मीणा जताई सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे।