थाना शहर पुलिस भिवानी ने विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपित पति को किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपित को शास्त्री नगर भिवानी से किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिले में महिला विरुद्ध अपराध एवं संगीन मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत थाना शहर पुलिस भिवानी की टीम ने विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शिकायतकर्ता सुदामा पुत्र रामधारी, निवासी खरक खुर्द, जिला भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी करीब 19-20 वर्ष पहले सुनील पुत्र गोविंद निवासी गली नंबर 10, शास्त्री नगर, भिवानी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 10.09.2026 को शिकायतकर्ता को पूजा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी अनाज मंडी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने दिनांक 27.09. 2026 को आरोपित पति को शास्त्री नगर, भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुनील पुत्र गोविंद राम, निवासी गली नंबर- 10, शास्त्री नगर, भिवानी के रूप में हुई है।*
पुलिस टीम द्वारा आरोपित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में जांच इकाई द्वारा अभियोग का अनुसंधान जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।