बिजनौर: गांव जहानाबाद में जंगल गए किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला, घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Bijnor, Bijnor | Oct 2, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव जहानाबाद में किसान बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेतों पर काम करने गया था। अचानक किसान पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसको बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान पर हमला किस जानवर ने किया है। इसको लेकर वन विभाग की टीम जांच कर रही है।