बदायूं: सचिव और वेंडर की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, 16 हजार रुपये अतिरिक्त बिल की चर्चा से मचा हड़कंप
जनपद बदायूं के विकासखंड आसफपुर से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में ग्राम विकास अधिकारी/सचिव गजेंद्र सिंह और एक वेंडर के बीच ग्राम पंचायत में लगाए गए सिस्टम (बैटरी, इन्वर्टर या सोलर) के बिल को लेकर कथित रूप से कमीशन की बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।
ऑडियो में वेंडर द्वारा कथित तौर पर ₹16,000 अतिरिक्त बिल बनाने का उल्लेख किया गया है। बातचीत में वेंडर का नाम भी शिप्रम बताया जा रहा है। बताया जाता है कि गजेंद्र सिंह का विकासखंड आसफपुर में लगभग 10 वर्षों से अधिक का सेवाकाल रहा है और पूर्व में भी उनके खिलाफ विभिन्न शिकायतें होने की चर्चा रही है। हालांकि, इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जन महिमा न्यूज़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि संभव है। यदि संबंधित पक्ष अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो जन महिमा न्यूज़ उसका भी स्वागत करता है।
#जनमहिमा_न्यूज़ #बदायूं #आसफपुर #ग्रामविकासअधिकारी #सचिव #वायरलऑडियो #कमीशन #भ्रष्टाचार_आरोप #ग्रामपंचायत #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #Badaun #Asafpur #ViralAudio #janmahimanews