बदायूं: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार को विवाद बढ़ गया। ग्राम समाज की खलिहान भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा लगाए जाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
समझाने के प्रयास के बावजूद स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि एसडीएम की गाड़ी समेत पुलिस और प्रशासन के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी बुलानी पड़ी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि संबंधित जमीन राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की खलिहान भूमि दर्ज है। अधिकारियों
Bisauli, Budaun | Aug 26, 2026