बदायूं में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर डटे रहे।
हालात संभालने पहुंचे एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदयेश कठेरिया भीड़ को शांत नहीं करा सके। इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस वाहनों के साथ एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना की कवरेज कर रहे एक पत्रकार भी घायल हुए हैं।इसके बाद घटना स्थल पर डीएम अविनाश कुमार, और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौक़े पर पहुँच कर जायजा लिया,
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
#बदायूं #फैजगंजबेहटा #राजाकीसिकरी #अंबेडकरप्रतिमा #डॉभीमरावअंबेडकर #पुलिसपरपथराव #BreakingNews #BadaunNews #UPNews #जनमहिमान्यूज़ #अंबेडकरवादी
Bisauli, Budaun | Aug 26, 2026