कुर्था: कुर्था में अनशन के दूसरे दिन मेडिकल टीम ने की स्वास्थ्य जांच
Kurtha, Arwal | Aug 14, 2026 अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले कुर्था प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहे सामूहिक अनशन सत्याग्रह का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। 13 से 14 अगस्त तक आयोजित इस अनशन में विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। दूसरे दिन मेडिकल टीम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की।