सादाबाद: सादाबाद-जलेसर रोड पर ईको कार ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, दो की हुई मौत
कुरसंडा और गुरसौटी क्षेत्र के तीन कावड़िया एक बाइक से जा रहे थे। जलेसर रोड पर एक ईको कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान एक घायल मुन्नालाल की उसी दिन मौत हो गई। अब दूसरे घायल कुलदीप की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है।