शिवहर: ज़िले में 8 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय सोमवार सुबह 09 बजे बताया कि शिवहर जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला के सभी सरकारी, निजी विद्यालय के पठन पाठन 8वीं कक्षा तक की स्कूल बंद कर दी गई है. आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद किया गया है. बीडीओ को जांच का आदेश दिया गया है।