शिवहर: पुलिस ने पुरनहिया थाना क्षेत्र के अशोगी बॉर्डर से 159 बोतल शराब के साथ तीन कारोबारियों को ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया
पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह रविवार देर रात 10 बजे बताया कि एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुरनहिया थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान अशोगी बॉर्डर से 159 बोतल शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों कारोबारी का नाम मुजाहिम, महबूब व अशरफ खान है. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।