Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बैरागढ़ बस हादसे की पूरी दास्तां, तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कैसे चला राहत-बचाव अभियान, मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की राहत। बैरागढ़-तीसा मार्ग पर हाल ही में हुए दर्दनाक बस हादसे को लेकर तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर ने हादसे की पूरी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया और संबंधित विभागों व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों तथा मृतकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए गए। अआशीष ठाकुर ने बताया कि हादसा बेहद दुखद और हृदयविदारक था। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन ने हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की गई है। वहीं, हादसे में आठवीं मौत टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई है। उसके परिजनों को भी प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी। आशीष ठाकुर ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य संबंधित टीमों का भी आभार व्यक्त किया। बाइट आशीष ठाकुर तहसीलदार चुराह।

Chamba, Chamba | Aug 13, 2026

MORE NEWS