गायघाट: बाघाखाल पंचायत के वार्ड 8 में 4 साल से जलमीनार बंद, 200 परिवारों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड की बाघाखाल पंचायत के वार्ड आठ में सात निश्चय योजना के तहत बना जलमीनार चार वर्षों से बंद पड़ा है। इससे करीब दो सौ परिवारों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे में ग्रामीणों ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत कर जलमीनार चालू कराने की मांग की।