बिंदकी: बिंदकी कस्बे के महरहा रोड निवासी विद्युत उपभोक्ता ने अधिकारियों से अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत की, न्याय की मांग की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महरहा रोड निवासी सुरेश कुमार उर्फ पंकज श्रीवास्तव पुत्र बराती लाल श्रीवास्तव ने सोमवार को बिंदकी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिन में 1 बजे अधिकारियों से शिकायत किया की उनका विद्युत बिल बहुत अधिक आ गया था। जिसको सुधारने की मांग कई बार की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। न्याय दिलाने कीमांग किया।