पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट के पास अज्ञात अपराधियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग की
आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट के पास गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला,जिसमें दो लोग नजर आ रहे हैं और उनमें से एक के द्वारा फायरिंग की गई। मामले को लेकर गुरुवार शाम 7:21 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने जानकारी दी है।