पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन
तीन दिवसीय अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-2025 का आयोजन 25 फरवरी से 27 फरवरी तक किया गया। जिसके तहत प्रतियोगिता के अंतिम दिन यानी की गुरुवार सुबह 11:00 से ही प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। जो करीब 3 घंटे तक चली। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी।