पटना ग्रामीण: भूतनाथ के पास से अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ के पास से 26 फरवरी को एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया था। सूचना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए महज 24 घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे मामले की जानकारी अगमकुआं थाने की पुलिस द्वारा दी गई है।वहीं इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है।