पटना ग्रामीण: जाति विनिश्चयन समिति के आदेश पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई
पटना हाईकोर्ट ने पटना नगर निगम वार्ड 22 की पार्षद सुशीला कुमारी के पक्ष में आए जाति विनिश्चयन समिति के आदेश पर रोक लगा दी है। गुरुवार की शाम 4.00 बजे यह फैसला आया है। न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा की एकलपीठ ने उमेश कुमार की याचिका पर सुनवाई के बाद अंतरिम राहत दी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सुशीला कुमारी ने ईसाई धर्म बदलकर अनुसूचित जाति के ल