पटना ग्रामीण: एक अन्ने मार्ग स्थित संकल्प में नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की
गुरुवार की शाम 6:00 बजे एक अन्ने मार्ग स्थित संकल्प में नवनियुक्त मंत्री सुनील कुमार, संजय सरावगी, कृष्ण कुमार मंटू, जीवेश कुमार एवं राजू कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। सभी नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया और कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास का काम जारी रहेगा।