पटना ग्रामीण: पटना के मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर रैतिक परेड, CM नीतीश कुमार हुए शामिल
पटना स्थित मिथिलेश स्टेडियम में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। बिहार पुलिस सप्ताह का आज अंतिम दिन था जिसका समापन भी हो गया है। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पदक का वितरण भी किया गया।