नाथनगर: सुभाष पार्क के पास समाचारपत्र विक्रेताओं ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती
नाथनगर के समाचारपत्र वितरण केन्द्र पर अंग प्रदेश समाचारपत्र विक्रेता संघ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाचारपत्र वितरण से पूर्व सभी वितरकों ने अंबेडकर जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।