सागर नगर: विचार कार्यालय में पांच दिवसीय महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन
विचार समिति एवं क्वेस्ट एलाइंस के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण का आज विचार कार्यालय में समापन हो गया। समापन के अवसर पर सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर गोमय माला से सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।