खूंटपानी: शिक्षा के विकास से ही समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव: विधायक दशरथ गागराई
पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत भोया पंचायत स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया में मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के तहत पांच कमरों के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधायक का आदिवासी रीति-रिवाज एवं पारंपर