बीकानेर: बीकानेर में भीषण गर्मी का कहर जारी, चौथे दिन भी पारा 45 डिग्री, रेड अलर्ट
बीकानेर। शहर में भीषण गर्मी जारी है। रविवार को लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज हुआ। दिन-रात गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी पारा 45 डिग्री के आसपास रहेगा। वेदर मैप में बीकानेर रेड जोन में है, हीट वेव का अलर्ट जारी किया ।