अटेर: नदरौली स्कूल के शिक्षक जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर, वीडियो वायरल
Ater, Bhind | Aug 23, 2026 भिण्ड। जिले के नदरौली गांव स्थित शासकीय स्कूल में पढ़ाने जाने वाले शिक्षकों को इन दिनों स्कूल पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा नहीं होने के कारण शिक्षकों को बेसली नदी पार करके स्कूल जाना पड़ता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे शिक्षक के ट्यूब के सहारे नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है