पाली: आगामी मूर्ति विसर्जन को लेकर उप जिलाधिकारी पाली ने लोगों से चिन्हित स्थानों पर विसर्जन करने की अपील की
Pali, Lalitpur | Oct 18, 2026 उप जिलाधिकारी कार्यालय के जिम्मेदारों ने शनिवार रात्रि करीबन 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उप जिलाधिकारी द्वारा पाली क्षेत्र में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया है।साथ ही सभी दुर्गा पंडाल समितियों के लोगों से निर्धारित स्थल पर मूर्ति विसर्जन करने के लिए अपील की है। वहीं आदेश की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।