उनियारा: अलीगढ़ में परवान चढ़ा दशहरा मेला, उमड़ रहे हैं लोग
Uniara, Tonk | Oct 18, 2026 अलीगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्रि में दशहरा मेला का आयोजन ग्राम पंचायत की और से किया जा रहा है। इस दौरान अलीगढ़ के मानस रामलीला मंडल की और से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दशहरा मेला में लगे चकरी झूलों का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग दशहरा मेला में आ रहे हैं।