बिंदकी: मैधू का डेरा गांव में घर के समीप किशोर को सांप ने काटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत मैधू का डेरा गांव में रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे विजय उम्र 13 वर्ष पुत्र राधेश्याम घर के पीछे रखी लकड़ी निकाल रहा था। तभी उसको सांप ने काट लिया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद किशोर की हालत में सुधार हुआ तो परिजन घर वापस ले गए।