बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट डूडेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की रही भीड़, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी रुरवा के समीप स्थित डूडेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार की सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई होने लगी थी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया और मन्नत मांगी। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना से भगवान शिव मनोकामनाएं पूरी करते है। भीड़ को देखते हुए पुलिस मौजूद रही।