बिंदकी: गोविंदपुर गांव में अपशब्द बोलने को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्याणनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर गांव में शनिवार को दिन में करीब 1:00 बजे अपशब्द बोलने के विवाद में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मारपीट के मामले में एक पक्ष से कौशल्या देवी तथा दूसरे पद से किरण देवी ने तहरीर दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।