बिंदकी: बिंदकी और चौडगरा कस्बे में आयोजित कार्यक्रमों में पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा तथा चौडगरा कस्बे में शनिवार की शाम लगभग 6:00 बजे 14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के शहीद 40 जवानों को याद किया गया उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बिंदकी कस्बे में कवि गोष्ठी में कवियों ने शहीद जवानों को याद किया। चौडगरा कस्बे में कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया।