बिंदकी: खजुहा कस्बे के पानी की टंकी में चढ़कर अंधेड़ व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के पानी की टंकी में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे नफीस उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला बड़ी बाजार कस्बा खजुहा कोतवाली बिंदकी चढ़ गया। टंकी में चढ़ने के बाद नफीस ने रस्सी से फांसी लगाई और लटक गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।