बिंदकी: कीचकपुर गढ़ी गांव के समीप हाईवे में कंटेनर की टक्कर से खड़ी पिकअप गाड़ी के दो टुकड़े, चालक खलासी घायल
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर प्रयागराज हाईवे में कीचकपुर गढ़ी गांव के समीप शनिवार तथा रविवार की मध्य रात 3 बजे कानपुर से बांदा किराना का सामान लाद कर जा रही पिकअप गाड़ी का टायर पंचर हो गया। तभी पीछे से आए कंटेनर ने खड़ी पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप गाड़ी के दो टुकड़े हो गए। दुर्घटना में पिकअप गाड़ी के चालक खलासी घायल हुए।