पंडारक: ₹1200 करोड़ की लागत से अम्बुजा सीमेंट की फैक्ट्री बनाने की योजना हुई फ़ेल, सरकार को हो रही आर्थिक क्षति
Pandarak, Patna | Jul 15, 2025 पंडारक में 1200 करोड़ की लागत से अम्बुजा सीमेंट फैक्टरी की स्थापना की नींव रखी गयी थी। लेकिन आज तक कंपनी का निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार सत्यशरण शर्मा ने बताया कि इस जमीन पर खेती होती तो हजारों टन अनाज पैदा होता और फैक्ट्री बन जाती तो रोजगार और व्यापार से आर्थिक उन्नति होती। फिलहाल सरकार को आर्थिक क्षति हो रही है।