पंडारक: पंडारक पुलिस ने सरहन से हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Pandarak, Patna | Jul 14, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र से सरहन से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पंडारक थाना ने इस बात की जानकारी सोमवार की संध्या 7 बजे साझा करते हुए बताया कि सरहन निवासी मनोज राय हत्या के प्रयास करने के मामले में आरोपित था और उसके खिलाफ पंडारक थाना में मामला दर्ज किया गया था।