पंडारक: पंडारक प्रखण्ड के बकवां बीघा गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत
Pandarak, Patna | Jul 13, 2025 पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के बकवां बीघा गांव में रविवार को संध्या लगभग 4 बजे ठनका की चपेट में आने से 43 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। महिला का नाम ललिता देवी है जो बकवां बीघा की स्थानीय निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक महिला भैंस चराने के लिए खेत में गयी हुई थी तभी ये हादसा हो गया।