पंडारक: पंडारक प्रखंड: कोंदी पंचायत के वार्ड 10 के उपचुनाव में रीना देवी 346 मतों से विजयी
Pandarak, Patna | Jul 11, 2025 पंडारक प्रखंड के कोंदी पंचायत के वार्ड संख्या10 में हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है।प्रखंड विकास सह निर्वाचन पदाधिकारी ने शुक्रवार को 5 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें रीना देवी 169 वोट से वार्ड सदस्य के पद पर विजयी घोषित की गई है।उन्होंने बताया कि रीना देवी को 346 मत जबकि वीणा देवी को 177 मत प्राप्त हुए।