सुनेल: कस्बे में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग,सीएम के नाम सोंपा ज्ञापन
Sunel, Jhalawar | May 24, 2024 सुनेल कस्बे में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने से नाराज लोगो ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम सुनेल तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया है कि गत 21मई को शोभराम ने सोशल मीडिया ग्रुप में सर्व ब्राह्मण समाज के पुजारियों के खिलाफ़ भड़काऊ पोस्ट डाली थी। जिससे सर्व ब्राह्मण समाज,पुजारी संघ व समस्त हिन्दू समाज में नाराजगी है।